Job Update

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026

स्टेशन मास्टर, क्लर्क सहित कुल 5,810 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए NTPC ग्रेजुएट कैटेगरी में कुल 5,810 पदों पर भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्टेशन मास्टर, क्लर्क, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक असिस्टेंट तथा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • पद का नाम: NTPC ग्रेजुएट स्तर के पद
  • कुल रिक्तियाँ: 5,810
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 21 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन (CBT)

उपलब्ध पदों की सूची

NTPC ग्रेजुएट श्रेणी के अंतर्गत निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • स्टेशन मास्टर
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर
  • सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • चीफ कमर्शियल कुम टिकट सुपरवाइज़र
  • अन्य ग्रेजुएट-लेवल के पद

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है।


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (01 जनवरी 2026 तक)
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / पूर्व सैनिक: ₹250

चयन प्रक्रिया

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती में चयन निम्न चरणों के माध्यम से होगा:

  1. CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा)
  2. CBT-2 (मुख्य परीक्षा)
  3. कौशल परीक्षण / CBAT (केवल कुछ पदों के लिए, जैसे स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. मेडिकल परीक्षा

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।


आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
  • परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू कर दें।
  • दस्तावेज़ सत्यापन में सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा

Important Links

NotificationsClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *